Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-17

Jamshedpur News: भालूबासा के जम्बू अखाड़ा में 19 मार्च से भव्य रामनवमी महोत्सव का शुभारंभ

Jamshedpur News: जम्बू अखाड़ा, भालूबासा द्वारा हर वर्ष की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी विशाल रामनवमी महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह आयोजन 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होकर 28 मार्च को समाप्त होगा।
जानिए कौन कौन से कार्यक्रम हैं शामिल 
कार्यक्रम का शुभारंभ 19 मार्च को श्री हरि राम नाम संकीर्तन से होगा, जो 21 मार्च तक 48 घंटे चलेगा। उसके बाद 22 से 23 मार्च तक 36 घंटे संपूर्ण रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा।
24 मार्च को संध्या 5 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, कलश यात्रा जम्बू अखाड़ा, भालूबासा से प्रस्थान कर गांधी घाट, मानगो पहुंचेगी। वहां कलश में जल भरने के पश्चात साकची गोल चक्कर होते हुए विजय हनुमान मंदिर, भालूबासा लौटेगी। इस दौरान आकर्षक आतिशबाजी एवं विद्युत सज्जा रहेगी। इस कलश शोभा यात्रा में जीवंत झाँकिया होंगी। कलश यात्रा के दिन तराना ग्रूप द्वारा भजन संध्या रखा गया है।
25 मार्च से 27 मार्च को हनुमान जी की पूजा , ध्वजा पूजन, शस्त्र पूजन, संध्या आरती के उपरांत अखाड़ा के खिलाड़ियो के द्वारा युद्ध कौशल का प्रदर्शन होगा।

 28 मार्च को भव्य विसर्जन शोभा यात्रा होगी। इसमें अखाड़ा खेल-कूद प्रदर्शन, डंका ताशा पार्टी, ढांकी बाजा, संबलपुरी दुलदुली सिंग बाजा तथा अखाड़ा का डंका पार्टी रहेगी। हरियाणा का अमित एंड ग्रुप आकर्षक अघोरी नृत्य झांकी। मुख्य आकर्षण भगवान बुद्ध के वैश्विक शांति संदेश पर आधारित जीवंत झांकी होगी। मंदिर प्रांगण तथा मंदिर से जुड़े मार्गो में सीसीटीवी कैमरा लगाए जायेंगे एवं अग्निशमन यंत्र भी मंदिर प्रांगण में उपलब्ध रहेंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !