Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-17

Ranchi News: रियल एस्टेट कारोबारी को कोर्ट से नहीं मिली राहत, बेल अर्जी नामंजूर

Ranchi News: आय से अधिक संपत्ति मामले में आरोपी रियल एस्टेट कारोबारी सुरेंद्र सिंह को अदालत से राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने उनकी डिफॉल्ट बेल याचिका को खारिज कर दिया है। जांच एजेंसी द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर चार्जशीट दाखिल कर दिए जाने के कारण आरोपी की डिफॉल्ट बेल को खारिज कर दिया गया।
अदालत ने मामले को बताया गंभीर
अदालत ने इस मामले गंभीर बताते हुए कहा है कि इसमें वित्तीय अनियमितताओं के पर्याप्त आरोप सामने आए हैं। ऐसे में आरोपी की बेल मंजूर करना उचित नहीं है। राज्य की ओर से प्रस्तुत पक्ष में कहा गया कि जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य एकत्र किए गए हैं, जो आरोपी की संलिप्तता की ओर इशारा करते हैं। वहीं बचाव पक्ष ने डिफॉल्ट बेल की मांग करते हुए तर्क दिया था कि जांच समय पर पूरी नहीं हुई।
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने डिफॉल्ट बेल याचिका को खारिज कर दिया और मामले में आगे की सुनवाई जारी रखने का निर्देश दिया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !