Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-19

Ranchi News: झारखंड में नक्सलियों पर शिकंजा, PLFI एरिया कमांडर ने डाले हथियार

Ranchi News:  झारखंड में पुलिस और सुरक्षाबलों के आगे नक्सली लगातार घुटने टेकते दिखाई दे रहे हैं। खूंटी पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। झारखंड सरकार की नक्सल उन्मूलन नीति के तहत चलाए जा रहे अभियान में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI के एरिया कमांडर हाबिल मुंडू उर्फ प्रफुल्ल मुंडू ने पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो के सामने सरेंडर कर दिया है।
नक्सल उन्मूलन अभियान रंग लाया
झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर और अन्य केंद्रीय अर्धसैनिक बलों द्वारा चलाए जा रहे संयुक्त अभियान से उग्रवादी संगठनों पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। एसपी कार्यालय में सरेंडर के दौरान उसके साथ उसकी पत्नी और 5 महीने का बच्चा भी मौजूद था। बता दें उपायुक्त ने पुष्पगुच्छ देकर उसे सम्मानित किया और एक लाख रुपए का प्रतीकात्मक चेक भेंट किया। आत्मसमर्पण के दौरान उसने एक 9 एमएम पिस्टल, एक 7.65 एमएम पिस्टल, एक देशी कट्टा, 13 कारतूस और दो वॉकी-टॉकी पुलिस को सौंपे। उन्होंने कहा कि वे अब समाज की मुख्यधारा से जुडेंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !