Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-19

Bihar News: दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह मिलि जमानत

Bihar: बिहार के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा के विधायक अनंत सिंह को जमानत मिल गई है. कोर्ट से राहत मिलने के बाद अब उनके जल्द जेल से बाहर आने की संभावना तेज हो गई. इस खबर के सामने आते ही राज्य की राजनीति में फिर हलचल बढ़ गई है.
क्या है पूरा मामला
यह मामला बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान हुई दुलारचंद यादव की हत्या से जुड़ा है. दुलारचंद यादव जनसुराज से जुड़े कार्यकर्ता थे और उनकी हत्या बाढ़ इलाके में की गई थी. इस केस में अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर आरोप लगे थे, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था.

कब हुई थी गिरफ्तारी
अनंत सिंह को 1 नवंबर 2024 को उनके मोकामा स्थित घर से पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उस दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी में देर रात कार्रवाई की गई थी. करीब चार महीने जेल में रहने के बाद अब उन्हें इस मामले में जमानत मिल गई है.

राज्यसभा चुनाव के दौरान दिया था संकेत
हाल ही में राज्यसभा चुनाव के दौरान अनंत सिंह वोट डालने के लिए जेल से बाहर आए थे. उसी दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था कि वह जल्द बाहर आ जाएंगे. अब जमानत मिलने के बाद उनका यह बयान सही साबित होता दिख रहा है.

राजनीति को लेकर क्या कहा
अनंत सिंह पहले ही यह संकेत दे चुके हैं कि वह अब चुनाव नहीं लड़ेंगे. उन्होंने कहा था कि अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहते हैं तो राजनीति में बने रहने का कोई मतलब नहीं है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आगे उनके बेटे चुनाव लड़ सकते हैं.

फिलहाल जमानत मिलने के बाद अब सभी की नजर उनकी रिहाई पर टिकी है. आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि जेल से बाहर आने के बाद अनंत सिंह की अगली राजनीतिक रणनीति क्या होती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !