Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-19

Jharkhand News: हजारीबाग में एनटीपीसी परियोजना के लिए योगेंद्र साव का घर गिराया गया

Jharkhand News: एनटीपीसी कोयला परियोजना से जुड़े भूमि विवाद के कारण हजारीबाग के पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव के घर एवं संपत्ति को गिरा दिए जाने का मामला सामने आया है। योगेंद्र साव का आरोप है की एनटीपीसी के आदेश पर पहले उनकी फैक्ट्री को ध्वस्त किया गया और अब उनके घर को गिराने की योजना बनाई गई है। 
बिना सहमति या मुआवजे के हो रही कार्रवाई:- योगेंद्र 
योगेंद्र साव ने कहा है कि कार्रवाई करने के लिए ना तो उनसे सहमति ली गई और ना ही उन्हें उचित मुआवजा मिला है, उन्होंने इसे स्थानीय हितों के खिलाफ बताया है। मामला एनटीपीसी के पगार कोयला माइंस परियोजना और आसपास के भूमि अधिग्रहण से जुड़ा हुआ है, जिसमे योगेंद्र साव ने स्थानीय लोगों के साथ मिल कर भूमि के मुआवजे और प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए जमकर विरोध तथा प्रशाशन और कंपनी के खिलाफ शिकायत भी की थी। 

पिछले कुछ महीनों में योगेंद्र साव और उनकी पत्नी, पूर्व विधायक निर्मला देवी को एनटीपीसी परियोजना विरोध के दौरान पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया था। कंपनी और प्रशासन का कहना था कि विरोध प्रदर्शन से परियोजना संचालन पर असर पड़ा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !