Jamshedpur: जमशेदपुर के सर्किट हाउस में 18 मार्च को समाजवादी पार्टी की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज करने वाले वार्ड पार्षदों को सम्मानित किया गया और संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.
5 वार्ड पार्षदों को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में नगर चुनाव से जीतकर आए 5 वार्ड पार्षदों को सम्मानित किया गया. इनमें वार्ड 18 से अंजना सिंह, वार्ड 16 से पूजा कुमारी महतो, वार्ड 04 से चंचल कुमारी, वार्ड 30 से विजय दास और वार्ड 02 से काशिफ रजा खान शामिल रहे.
वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के झारखंड प्रभारी एवं पूर्व मंत्री व्यास जी गुड, राष्ट्रीय सचिव विशाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष केश्वर यादव उर्फ रंजन यादव, प्रदेश प्रधान महासचिव मुस्तफा अंसारी, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष तानिया बसु, युवजन सपा प्रदेश महासचिव और जिला अध्यक्ष अजित यादव सहित कई नेता मौजूद रहे.
वोटरों का जताया आभार
कार्यक्रम में झारखंड प्रभारी व्यास जी गुड ने सभी पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि हर वोटर पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी समाज के हर वर्ग के साथ खड़ी है और पीड़ित, शोषित व वंचित लोगों की आवाज उठाती रहेगी.
संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने पर भी जोर दिया गया. कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहकर पार्टी को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया.
कार्यक्रम का संचालन
कार्यक्रम की शुरुआत जिला महामंत्री गीता पांडे ने की, जबकि संचालन प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता शुभम सिन्हा ने किया.
कार्यकर्ताओं की भागीदारी
इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिनमें नीतू मिश्रा, अद्विका भारद्वाज, आराध्या पाठक, निशांत सिंह, आर्यन यादव, अमन झा, समीर कुमार, पिंकी देवी, मनोज घोषाल और शत्रुध्न शर्मा सहित कई लोग शामिल रहे.