Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-20

Ranchi News: धुर्वा डैम में बीआईटी की छात्रा ने लगाई छलांग, बीबीए की कर रही थी पढ़ाई

Ranchi: रांची के धुर्वा डैम क्षेत्र में गुरुवार को एक युवती की डैम में कूदकर आत्महत्या करने की घटना सामने आई है। मृतका की पहचान निमिषा झा के रूप में हुई है, जो लालपुर स्थित बीआईटी मेसरा के एक्सटेंशन की बीबीए की छात्रा थी। 

डैम किनारे अकेली दिखी, फिर उठा खौफनाक कदम
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे युवती को डैम के पास अकेले घूमते हुए देखा गया था। इससे पहले कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उसने अचानक पानी में छलांग लगा दी। घटना को देखकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

पुलिस और गोताखोरों ने चलाया रेस्क्यू अभियान
घटना की सूचना मिलते ही नगड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद युवती का शव पानी से बाहर निकाला गया।

परिजनों को दी गई सूचना, पसरा मातम
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। युवती की मौत से परिवार में शोक का माहौल है और सभी सदमे में हैं।

आत्महत्या के कारण अब भी स्पष्ट नहीं
फिलहाल युवती के इस कदम के पीछे क्या कारण थे, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हर पहलू से पड़ताल जारी है। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !