Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-20

Chaibasa: गाली-गलौज और पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Chaibasa: चाईबासा में हुई एक सनसनीखेज हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गाली-गलौज और पुरानी रंजिश से जुड़े इस मामले में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले का पर्दाफाश किया है।

कुएं में मिला युवक का शव, सूचना मिलते ही पुलिस ने शुरू की जांच
यह घटना 2 मार्च की है। उस दिन ग्राम मुंडा ने पुलिस को बताया कि रामसिंह हेरसा के खेत के पास बने कुएं के पास काफी खून पड़ा है और झाड़ियों में कपड़े फेंके गए हैं। शक था कि किसी की हत्या कर शव को कुएं में डाल दिया गया है। इसके बाद पुलिस ने तुरंत एक टीम बनाकर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने कुएं से एक शव बरामद किया, जिसकी पहचान श्रीधर बारी के रूप में हुई थी।

सबूत छिपाने के लिए शव को कुएं में फेंका गया
पुलिस जांच में पता चला कि श्रीधर बारी माघे पर्व मनाने अपने चाचा के घर चालगी गया था। घटना वाले दिन वह नशे में आरोपी के घर पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगा।
बताया गया कि श्रीधर का आरोपी की बहन लक्ष्मी हेस्सा से पहले से जान-पहचान थी, जिससे आरोपी और उसका जीजा नाराज थे। इसी बात को लेकर झगड़ा बढ़ गया। गुस्से में आकर आरोपी और उसके जीजा ने लकड़ी से श्रीधर के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इसके बाद दोनों ने सबूत छिपाने के लिए शव की कमर में पत्थर बांधकर उसे पास के कुएं में फेंक दिया।

आरोपी आधार कार्ड लेने पहुंचा, पुलिस ने धर दबोचा 
घटना के बाद आरोपी तमिलनाडु भागने की तैयारी में था। लेकिन 19 मार्च को जब वह अपना आधार कार्ड लेने घर आया, तो पुलिस को इसकी सूचना मिल गई। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !