Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-20

Giridih News: त्योहारों को लेकर गिरिडीह प्रशासन अलर्ट, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने 32 पुलिस वाहनों को किया रवाना

Giridih News: ईद, रामनवमी और सरहुल जैसे आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. इसी को लेकर शुक्रवार को शहर के बड़ा चौक से झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस वाहनों को रवाना किया.


मंत्री ने इस मौके पर कुल 32 पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लिए भेजा. ये वाहन त्योहारों के दौरान संवेदनशील इलाकों, भीड़भाड़ वाले बाजारों, धार्मिक स्थलों और प्रमुख चौक-चौराहों पर लगातार गश्त करेंगे, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके और कानून-व्यवस्था बनी रहे.


संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई सुरक्षा
कार्यक्रम में गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार और उपायुक्त रामनिवास यादव भी मौजूद रहे. इसके अलावा कई वरीय पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस जवान भी कार्यक्रम में शामिल हुए.

पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. साथ ही नियमित पेट्रोलिंग, वाहन जांच अभियान और सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी भी बढ़ा दी गई है.

अफवाहों से दूर रहने की अपील
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि झारखंड की पहचान आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द से है. प्रशासन की प्राथमिकता है कि सभी त्योहार शांति और सद्भाव के साथ मनाए जाएं. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और अगर कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें.

उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं. उन्होंने बताया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम कर रहे हैं, ताकि त्योहारों के दौरान आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !