Dhanbad News: शहर में रणधीर वर्मा चौक के पास हुए युवक की हत्या के मामले में पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला रही है ताकि घटना से जुड़े सुराग मिल सकें। जांच में पुलिस स्निफर डॉग्स की भी सहायता ली है। जांच में पुलिस को अहम् सबूत हांथ लगे हैं।
सीढ़ियों पर मिले खून के निशान
पुलिस को सीढ़ियों पर खून से सने चप्पलों के निशान मिले हैं, जिससे शक यह पैदा हो रही है कि इस वारदात में एक से अधिक अपराधी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार शहर के सदर थाना क्षेत्र के रणधीर वर्मा चौक के पास एक खंडहरनुमा कृषि बाजार में 20 वर्षीय युवक रोहित सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि रोहित सिंह पिछले कई वर्षों से उसी खंडहरनुमा दुकान में रहकर अपना जीवन यापन कर रहा था।
रोज की तरह वह बीती रात खाना खाने के बाद सोने चला गया था। लेकिन सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर दुकान के नीचे फैले खून पर पड़ी तब लोगों ने ऊपर जाकर देखा तो रोहित का शव खून से लथपथ अवस्था में पाया, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।