Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-21

Fruit Eating Habit: फल कब और कैसे खाएं? सही समय, सही तरीका और आम गलतियों को दोहराने से बचे

Fruit Eating Habit: फल को हमेशा से हेल्दी डाइट का जरूरी हिस्सा माना गया है. घर से लेकर अस्पताल तक, हर जगह फल खाने की सलाह दी जाती है. लेकिन आजकल एक सवाल तेजी से चर्चा में है कि क्या फल को मुख्य भोजन के साथ खाना सही है, या उन्हें अलग समय पर खाना ज्यादा बेहतर होता है. बहुत से लोग लंच और डिनर मे भी फल खा लेते है, जबकि कुछ लोग अनाज के साथ भी फल खा लेते है. देखने में यह आदत हेल्दी लगती है, लेकिन हर बार यह तरीका शरीर के लिए फायदेमंद  हो, ऐसा जरूरी नहीं है.
फल फायदेमंद है, लेकिन सही तरीका भी उतना ही जरूरी है 
फल विटामिन, मिनरल, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा सोर्स होते है. ये शरीर को पोषण देने के साथ इम्यूनिटी, पाचन और त्वचा की सेहत में भी फायदेमंद है, लेकिन फल का फायदा तभी पूरा मिलता है, जब उन्हें सही मात्रा और सही समय पर खाया जाए. कई लोग फल को सिर्फ एक हेल्दी फूड मानकर बिना सोचे-समझे किसी भी समय खा लेते है. यहीं पर अक्सर गलती हो जाती है.

भोजन के साथ फल खाने पर क्यों उठता है सवाल
मुख्य भोजन जैसे दाल, चावल, रोटी, सब्जी या तला-भुना खाना पचने में समय लेता है. दूसरी तरफ फल हल्के होते हैं और आमतौर पर जल्दी पच जाते है. ऐसे में जब भारी भोजन और फल एक साथ खाए जाते है, तो कुछ लोगों को पेट में भारीपन, गैस, खट्टी डकार या ब्लोटिंग की शिकायत हो सकती है. जिनका पाचन पहले से कमजोर है, उनके लिए यह परेशानी बढ़ा सकता है.

आयुर्वेद इस बारे में क्या कहता है
आयुर्वेद में भोजन को बहुत सोच-समझकर लेने की सलाह दी जाती है. आयुर्वेद के अनुसार फल को अलग से खाना ज्यादा अच्छा माना जाता है, क्योंकि वे जल्दी पचते है. भारी भोजन के साथ फल लेने से पाचन पर असर पड़ सकता है और शरीर में असहजता बढ़ सकती है. यही वजह है कि आयुर्वेद में कई बार फल को भोजन से कुछ समय पहले या कुछ देर बाद खाने की सलाह दी जाती है.

आधुनिक जीवनशैली में की जाने वाले गलतियां 
आजकल शादी-पार्टी, बुफे और बड़े भोजनालय में मुख्य भोजन के साथ फल परोसना आम बात हो गई है. लोग इसे हेल्दी और स्टाइलिश खाने की आदत मान लेते है. लेकिन शरीर दिखावे से नहीं, पाचन से चलता है. कई बार लोग भारी खाना खाने के बाद तुरंत फल खा लेते हैं और बाद में पेट में गड़बड़ी की शिकायत करते है. कटे हुए फल, बहुत ठंडे फल या लंबे समय तक खुले में रखे फल भी पाचन को प्रभावित कर सकते है.

फल खाने का सही समय
फल खाने का सबसे अच्छा समय वह माना जाता है जब पेट बहुत ज्यादा भरा हुआ न हो. सुबह का समय, खासकर नाश्ते के बाद हल्की भूख में या मिड-मॉर्निंग में फल खाना अच्छा माना जाता है. शाम के समय भी हल्की भूख में फल लिया जा सकता है. अगर मुख्य भोजन करना है, तो फल उसे खाने से कुछ समय पहले या फिर करीब डेढ़ से दो घंटे बाद लेना ज्यादा बेहतर हो सकता है. इससे शरीर को फल के पोषक तत्व अच्छे से मिलते हैं और पाचन पर भी ज्यादा बोझ नहीं पड़ता.

क्या हर फल हर समय खाया जा सकता है
हर फल की प्रकृति अलग होती है. बहुत खट्टे फल कुछ लोगों को खाली पेट सूट नहीं करते. बहुत मीठे फल रात में ज्यादा मात्रा में खाने से भारीपन महसूस हो सकता है. कुछ लोगों को तरबूज, पपीता, केला या खट्टे फलों से अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया होती है. इसलिए सिर्फ यह नहीं देखना चाहिए कि फल हेल्दी है, बल्कि यह भी समझना चाहिए कि आपके शरीर को कौन सा फल किस समय सूट करता है.

कौन सी आदतें सबसे ज्यादा नुकसान देह हो सकती है 
सबसे आम गलती है खाना खाने के तुरंत बाद फल खाना. दूसरी गलती है फ्रूट जूस को फल के बराबर मान लेना. तीसरी गलती है बहुत ज्यादा मात्रा में फल खा लेना. कई लोग सोचते हैं कि जितना ज्यादा फल खाएंगे, उतना ज्यादा फायदा होगा. लेकिन जरूरत से ज्यादा फल, खासकर मीठे फल, कई बार पेट और शुगर दोनों पर असर डाल सकते हैं. इसके अलावा क्रीम, चीनी या सिरप के साथ परोसी गई फ्रूट डिश को भी लोग हेल्दी समझ लेते हैं, जबकि वह उतनी फायदेमंद नहीं होती.

शरीर की प्रतिक्रिया को समझना सबसे जरूरी
फल खाने का कोई एक नियम सब पर लागू नहीं होता. कुछ लोगों को भोजन के साथ थोड़ी मात्रा में फल खाने से कोई परेशानी नहीं होती, जबकि कुछ लोगों को तुरंत गैस, भारीपन या एसिडिटी महसूस होने लगती है. इसलिए सबसे जरूरी बात यह है कि आप अपने शरीर की प्रतिक्रिया को समझें. अगर फल खाने के किसी खास तरीके से असहजता हो रही है, तो समय बदलकर देखें. अक्सर यही सबसे आसान और असरदार उपाय होता है.

फल से दूरी बनाने की जरूरत नहीं है, बल्कि उन्हें समझदारी से खाने की जरूरत है. सही समय, सही मात्रा और सही संयोजन पर ध्यान दिया जाए तो फल शरीर के लिए बेहद फायदेमंद साबित होते हैं. अगर आपको भोजन के साथ फल खाने से कोई दिक्कत होती है, तो उन्हें अलग समय पर लें. अगर कोई परेशानी नहीं होती, तब भी फल को हल्की भूख में खाना ज्यादा बेहतर माना जाता है. सेहत सिर्फ क्या खा रहे हैं इससे तय नहीं होती, बल्कि यह भी तय करती है कि आप उसे कब और कैसे खा रहे है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !