Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-23

Rail GM Visit: टाटानगर स्टेशन पर रेल जीएम का कड़ा रुख, नई पार्किंग का काम जल्द पूरा करने का निर्देश

Rail GM Visit: रेल महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने सोमवार को टाटानगर स्टेशन और निर्माणाधीन पार्किंग स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने काम कर रही एजेंसी को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि पार्किंग का निर्माण कार्य जल्द से जल्द खत्म किया जाए, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

स्टेशन बिल्डिंग के काम में आ रही बाधा
निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग न होने के कारण मुख्य स्टेशन बिल्डिंग के निर्माण कार्य में भी विलंब हो रहा है. रेल जीएम ने निर्माण कार्य से जुड़ी एजेंसी के कर्मचारियों और रेल अधिकारियों के तकनीकी बाधाओं को समझा और उन्हें तुरंत दूर करने के आदेश दिए.

अधिकारियों के साथ जमीनी हकीकत का जायजा
जीएम ने स्टेशन परिसर के विभिन्न कोनों का दौरा कर विकास कार्यों की प्रगति देखी. जीएम के इस कड़े आदेश के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले कुछ ही हफ्तों में टाटानगर स्टेशन की नई पार्किंग का स्वरूप नजर आने लगेगा और यात्रियों को जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !