Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-23

Jamshedpur News: जमशेदपुर के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए पीएम गति शक्ति के तहत लॉजिस्टिक प्लान पर मंथन

Jamshedpur News: उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में एक अहम बैठक हुई, जिसमें जमशेदपुर को एक बेहतर औद्योगिक शहर बनाने के लिए लॉजिस्टिक प्लान तैयार करने पर चर्चा की गई। यह बैठक प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के तहत आयोजित की गई थी।

बेहतर परिवहन और मजबूत लॉजिस्टिक व्यवस्था पर फोकस
बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि शहर में उद्योगों के विकास के लिए बेहतर परिवहन और मजबूत लॉजिस्टिक व्यवस्था जरूरी है। माल ढुलाई को आसान और तेज बनाने, सड़कों और रेल जैसी सुविधाओं को बेहतर करने और उद्योगों को बढ़ावा देने के मुद्दों पर बातचीत हुई।

सभी विभाग मिलकर तैयार करेंगे प्लान, केंद्र को भेजी जाएगी रिपोर्ट
उपायुक्त ने सभी विभागों और संस्थाओं को मिलकर काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शहर के लिए एक ऐसा प्लान तैयार किया जाए जिसमें सड़क, रेल और अन्य परिवहन सुविधाओं को जोड़कर समग्र रूप से विकास किया जा सके। इसके लिए सभी संबंधित पक्षों से सुझाव लेकर एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी से लागत घटाने और तेज आर्थिक विकास पर जोर
उन्होंने यह भी बताया कि पीएम गति शक्ति योजना का मकसद मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी को मजबूत करना है, जिससे उद्योगों की लागत कम हो और क्षेत्र का आर्थिक विकास तेजी से हो सके। उद्योग महाप्रबंधक को निर्देश दिया गया कि वे सभी संबंधित पक्षों के साथ मिलकर अप्रैल के पहले हफ्ते तक सुझाव जुटाएं और जरूरत पड़ने पर किसी अनुभवी कंसलटेंट की मदद से अंतिम रिपोर्ट तैयार करें।

बैठक में मौजूद सभी लोगों ने दिया सुझाव 
बैठक में टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, नुवोको सीमेंट, औद्योगिक इकाइयों, चैंबर ऑफ कॉमर्स, एनएचएआई और अन्य एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव दिए। सभी ने मिलकर इस प्लान को सफल और उपयोगी बनाने पर सहमति जताई
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !