Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-25

Jharkhand News: गैस कीमतों पर लगाम की तैयारी, 27 मार्च को केंद्र की बड़ी बैठक

Jharkhand News: देशभर में एलपीजी, पीएनजी और सीएनजी की लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने पहल तेज कर दी है. इसी कड़ी में 27 मार्च को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी. इस बैठक की अगुवाई केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और मनोहर लाल खट्टर कर रहे हैं, जिसमें विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे.


बैठक में गैस और ईंधन की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. साथ ही, आम लोगों पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को कम करने के लिए संभावित समाधान भी तलाशे जाएंगे.


झारखंड की ओर से उठेगी आवाज
इस अहम बैठक में झारखंड का प्रतिनिधित्व डॉ. इरफान अंसारी करेंगे. वे राज्य में गैस की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को मजबूती से सामने रखेंगे. इसके अलावा, वे केंद्र सरकार से मांग करेंगे कि आम जनता को राहत देने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं.

गौरतलब है कि डॉ. अंसारी पहले भी इस मुद्दे को उठाते रहे हैं और अब उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा. इससे झारखंड की समस्याएं सीधे केंद्र सरकार तक पहुंच सकेंगी.

राहत की उम्मीद बढ़ी
सरकार की इस पहल से लोगों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही गैस की कीमतों को लेकर कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है. क्योंकि महंगाई का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है, ऐसे में पूरे देश की नजर इस बैठक के नतीजों पर टिकी हुई है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !