Thyroid Problem: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में थकान, मूड स्विंग्स और बेचैनी को लोग अक्सर सामान्य तनाव समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन कई बार इसके पीछे वजह सिर्फ मानसिक दबाव नहीं, बल्कि शरीर के अंदर चल रही एक हार्मोनल समस्या भी हो सकती है. विशेषज्ञों के मुताबिक, थायराइड का असंतुलन सीधे आपके दिमाग और भावनाओं को प्रभावित कर सकता है.
कैसे करता है थायरॉइड असर
गर्दन के सामने मौजूद तितली के आकार की थायराइड ग्रंथि शरीर के कई महत्वपूर्ण कामों को नियंत्रित करती है. यह सिर्फ मेटाबॉलिज्म ही नहीं, बल्कि सोचने-समझने और महसूस करने की क्षमता पर भी असर डालती है. जब इसके हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं, तो व्यक्ति को बिना किसी स्पष्ट कारण के उदासी, घबराहट और बेचैनी महसूस होने लगती है.
दिमाग के "फील गुड" केमिकल्स पर कैसे पड़ता है असर
डॉक्टरों का मानना है कि थायराइड हार्मोन का सीधा असर दिमाग के केमिकल्स जैसे सेरोटोनिन और डोपामाइन पर पड़ता है. यही केमिकल्स हमारे मूड को नियंत्रित करते हैं. जब इनका संतुलन बिगड़ता है, तो इंसान को अचानक चिंता, डर या उदासी घेर लेती है. हाइपोथायरायडिज्म और डिप्रेशन का भी आपस मे जुड़े होते है. अगर थायराइड हार्मोन कम बनने लगते हैं, तो शरीर की कार्यप्रणाली धीमी हो जाती है. इस स्थिति में लगातार थकान, याददाश्त कमजोर होना और गहरी उदासी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं. कई बार लोग इसे डिप्रेशन समझ लेते हैं, जबकि असली वजह थायराइड होती है. थायराइड गड़बड़ी के पीछे कई कारण हो सकते हैं, पर कुछ मुख्य कारणों कि बात करे तो, शरीर की इम्यून सिस्टम से जुड़ी बीमारियां, आयोडीन जैसे पोषक तत्वों की कमी या अधिकता, ज्यादा तनाव और हार्मोनल बदलाव, परिवार में पहले से थायराइड की समस्या होना. कई कारणों म से यह सब कारण कुछ मुख्य कारण हो सकते है.
थायरॉइड की बीमारी मे कब सतर्कता बरतने कि है जरूरत
अगर आप लंबे समय से बिना वजह उदासी, चिंता या घबराहट महसूस कर रहे हैं, तो इसे हल्के में न लें.
विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सिर्फ काउंसलिंग ही नहीं, बल्कि थायराइड प्रोफाइल टेस्ट भी जरूर करवाना चाहिए, ताकि सही कारण का पता लगाया जा सके. समय पर पहचान होने पर इस समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है. हार्मोन थेरेपी, संतुलित खानपान और सही जीवनशैली अपनाकर न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर किया जा सकता है.
बिना वजह उदासी और घबराहट को नजरअंदाज करना सही नहीं है. कई बार शरीर छोटे-छोटे संकेतों के जरिए बड़ी समस्या की ओर इशारा करता है. सही समय पर जांच और इलाज से आप खुद को स्वस्थ और संतुलित रख सकते हैं. यह जरूरी बातें सामान्य स्वास्थ्य सुझावों पर आधारित है. किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.