Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-11

Saraikela Accident: हाटगम्हरिया में टाटा मैजिक और बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

Saraikela: हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के नुरदा टोला स्थित कुदापी में बीते दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और एक अन्य को हल्की चोटें आई हैं। इस घटना के बाद इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

शौच के लिए जा रहे थे चारों युवक, रास्ते में हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि हाटगम्हरिया के मुंडा शाही में भाजपा नेत्री सुमन बिरुवा के घर पर आदिवासी हो समाज का पारंपरिक कार्यक्रम ‘दुल सुनुम’ आयोजित था। इसी दौरान चारों युवक एक हीरो एचएफ बाइक पर सवार होकर शौच के लिए ब्लांडिया की ओर जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रही एक टाटा मैजिक से उनकी सीधी टक्कर हो गई, जिससे मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई।

एक की मौके पर मौत, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विपिन सिंकु की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल विक्रम सिंकु को इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। इस हादसे में भीम सिंह सिंकु गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के एजीएम अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि चंद्र मोहन सिंकु को हल्की चोटें आई हैं।

पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना की सूचना मिलते ही हाटगम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी उत्तम तिवारी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !