Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-11

Skin Care Tips: केले का छिलका फेंकना बंद करें, यही बन सकता है आपकी स्किन का सबसे सस्ता और असरदार इलाज

Skin Care Tips: अक्सर लोग केला खाने के बाद उसका छिलका सीधे कूड़ेदान में डाल देते हैं. लेकिन अगर आपको पता चले कि यही साधारण सा छिलका आपकी त्वचा को चमकदार और हेल्दी बना सकता है, तो शायद आप इसे दोबारा फेंकने से पहले सोचेंगे. दरअसल, केले का छिलका कई ऐसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो स्किन को अंदर से पोषण देने का काम करते हैं.
स्किन के लिए कैसे फायदेमंद है ये साधारण छिलका
केले के छिलके में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा को हाइड्रेट रखने और उसकी बनावट सुधारने में मदद करते हैं. नियमित इस्तेमाल से त्वचा की रूखापन कम होता है और चेहरा ज्यादा साफ और फ्रेश दिखने लगता है. यह एक तरह से नेचुरल स्किन केयर का आसान विकल्प है, जिसे आप घर पर ही इस्तेमाल कर सकते हैं.

पिंपल्स और दाग-धब्बों पर भी करता है असर
अगर चेहरे पर बार-बार पिंपल्स निकलते हैं या दाग-धब्बे परेशान करते हैं, तो केले का छिलका राहत दे सकता है.
इसे हल्के हाथ से त्वचा पर रगड़ने से धीरे-धीरे सूजन कम होती है और स्किन साफ होने लगती है. कुछ दिनों तक नियमित इस्तेमाल करने पर फर्क नजर आने लगता है.

एजिंग के असर को कम करने में मददगार
बढ़ती उम्र के साथ जो फाइन लाइन्स और झुर्रियां नजर आने लगती हैं, उन पर भी यह छिलका काम करता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों से बचाते हैं और स्किन को थोड़ा टाइट रखने में मदद करते हैं. इससे चेहरा ज्यादा फ्रेश और यंग दिखता है. 

रूखी त्वचा वालों के लिए आसान घरेलू उपाय
जिन लोगों की स्किन ड्राई रहती है, उनके लिए यह काफी काम का नुस्खा हो सकता है. छिलके में मौजूद प्राकृतिक तत्व त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करते हैं, जिससे स्किन मुलायम रहती है और पिग्मेंटेशन भी धीरे-धीरे हल्का होने लगता है.

कैसे करें इस्तेमाल, जानिए सही तरीका
इसे इस्तेमाल करना भी बहुत आसान है. पहले चेहरा धोकर साफ कर लें. इसके बाद केले के छिलके के अंदर वाले हिस्से को चेहरे पर धीरे-धीरे रगड़ें. कुछ देर तक इसे ऐसे ही छोड़ दें और फिर पानी से धो लें. अगर हफ्ते में 2-3 बार ऐसा किया जाए, तो बेहतर परिणाम मिल सकते हैं.

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बीच हम अक्सर आसान और घरेलू उपायों को नजरअंदाज कर देते हैं. केले का छिलका ऐसा ही एक साधारण लेकिन असरदार विकल्प है, जो सही तरीके से इस्तेमाल करने पर आपकी स्किन के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !