Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-11

Jamshedpur News: टीएमएच में भर्ती झुलसी मेहंदी से मिलीं विधायक पूर्णिमा साहू, बेहतर इलाज के दिए निर्देश व दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग

Jamshedpur: बिस्टुपुर स्थित चाय दुकान में झुलसी 28 वर्षीय युवती मेहंदी कुमारी का हाल जानने के लिए शनिवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात कर इलाज की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। विधायक ने परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा देते हुए कहा कि उपचार में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी।

बेहतर इलाज के लिए प्रबंधन को दिए निर्देश
अस्पताल पहुंचकर पूर्णिमा साहू ने टीएमएच प्रबंधन से भी बातचीत की और पीड़िता के लिए बेहतर एवं समुचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसी गंभीर स्थिति में चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह संवेदनशील और प्रभावी होनी चाहिए, ताकि पीड़िता जल्द स्वस्थ हो सके।

दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
इस दौरान विधायक ने घटना पर गहरी चिंता जताते हुए प्रशासन से मांग की कि इस जघन्य घटना में शामिल सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पीड़िता को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !