Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-14

Jamshedpur Accident: कदमा तीस्ता रोड पर कार ने व्यक्ति को कुचला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Jamshedpur: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत तीस्ता रोड पर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक कार ने सड़क किनारे जमीन पर लेटे एक व्यक्ति को कुचल दिया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति नशे की हालत में सड़क किनारे लेटा हुआ था, तभी तेज रफ्तार कार उसके ऊपर चढ़ गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और कार चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।




WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !