Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-15

Jamshedpur News: जमशेदपुर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सम्मेलन, महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित माइकल जॉन सभागार में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक विशेष सम्मेलन आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही.
जनप्रतिनिधियों ने बताया कानून का महत्व और लाभ
सम्मेलन में सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व सांसद गीता कोड़ा, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री मीरा मुंडा मुख्य रूप से मौजूद रहीं. वक्ताओं ने अधिनियम के प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि इसके तहत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है, जिससे राजनीति में उनकी भागीदारी मजबूत होगी.

जागरूकता पर जोर, संसद में विशेष सत्र की भी जानकारी
कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लेकर कानून से जुड़ी जानकारी हासिल की. साथ ही यह भी बताया गया कि इस विषय पर 16 से 18 अप्रैल तक संसद में विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा. सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सशक्त बनाना रहा.

इस तरह के आयोजनों से महिलाओं में जागरूकता बढ़ाने और उन्हें नीति-निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने की दिशा में अहम पहल मानी जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !