Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-16

Jamshedpur News : शहर में 19-20 अप्रैल को होगा सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार, तैयारियां तेज

Jamshedpur News : ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में आगामी 19-20 अप्रैल 2026 को होने वाले सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। मंच के केंद्रीय अध्यक्ष राम नारायण शर्मा, संरक्षक राम प्रकाश पाण्डेय, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, महासचिव मुकेश कुमार एवं कार्यक्रम प्रभारी प्रभाकर शर्मा ने बताया कि यह आयोजन सिदगोड़ा स्थित अमल संघ मैदान में आयोजित होगा।
41 बटुकों का नामांकन, आठवें वर्ष भी आयोजन को लेकर उत्साह

राम नारायण शर्मा ने बताया कि इस वर्ष अब तक 41 बटुकों का नामांकन सुनिश्चित हो चुका है और संख्या बढ़ने की संभावना है। यह आयोजन लगातार आठवें वर्ष किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को संस्कारों से जोड़ना, अनावश्यक खर्च से बचत करना और सामूहिकता की भावना को मजबूत करना है।

बिहार से पहुंचेगी आचार्य टीम, विभिन्न समितियों का गठन

आयोजन के लिए पिछले डेढ़ महीने से लगातार बैठकें की जा रही हैं और मंच की 15 इकाइयों ने शहर के हजारों परिवारों तक संपर्क किया है। यज्ञोपवीत संस्कार के लिए आचार्य डॉ. रंगेश शर्मा अपनी 11 सदस्यीय टीम के साथ बिहार से पहुंचेंगे। 19 अप्रैल को मड़वा, मटकोड़ जैसी प्रारंभिक विधियां होंगी, जबकि 20 अप्रैल को मुख्य जनेऊ संस्कार संपन्न होगा।
आयोजन की सफलता के लिए भवन, जल-बिजली, स्वच्छता, अतिथि सत्कार, प्रचार-प्रसार, भोजन एवं यज्ञशाला सहित विभिन्न विभागों का गठन किया गया है। प्रेस वार्ता में मंच के कई पदाधिकारी और विभिन्न इकाइयों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !