Giridih News : शहर के बस स्टैंड का शुक्रवार को महापौर प्रमिला मेहरा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूरे परिसर का जायजा लेते हुए सफाई व्यवस्था की स्थिति का मूल्यांकन किया।
महापौर प्रमिला मेहरा ने बस स्टैंड परिसर का लिया जायजा, सफाई कर्मियों से की बातचीत
निरीक्षण के दौरान महापौर ने मौके पर मौजूद सफाई कर्मचारियों से बातचीत की और बस स्टैंड को साफ-सुथरा एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि नियमित साफ-सफाई, कचरा निष्पादन और यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।
महापौर प्रमिला मेहरा ने बस स्टैंड परिसर का लिया जायजा, सफाई कर्मियों से की बातचीत
इस दौरान सफाई कर्मियों ने अपने वेतन से जुड़ी समस्याएं भी महापौर के सामने रखीं। महापौर ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। निरीक्षण के बाद महापौर ने कहा कि शहर की स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि बस स्टैंड पर साफ-सफाई और व्यवस्था को लगातार बेहतर बनाया जाए, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।