Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-18

Chaibasa News : सारंडा पहुंचे सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी, नक्सलियों को एक माह में सरेंडर की चेतावनी

Chaibasa News : सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी दीपक कुमार शनिवार को सारंडा के बालिबा गांव स्थित 193 बटालियन कैंप पहुंचे। यहां उन्होंने जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। करीब दो घंटे तक कैंप में रहकर उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और हालात की समीक्षा की।
“एक महीने में सरेंडर करें, नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई”

निरीक्षण के बाद बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से रवाना होने से पहले उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में नक्सलियों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सारंडा क्षेत्र में सक्रिय नक्सलियों को एक महीने का समय दिया गया है। यदि वे इस अवधि में सरेंडर नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल इलाके में करीब 45 से 50 नक्सली सक्रिय हैं और अब तक किसी भी संगठन की ओर से सरेंडर की पहल नहीं हुई है।
इस दौरान आईजी साकेत कुमार, एसटीएफ आईजी अनूप बिरथरे, डीआईजी रांची सतीश लिंडा, सीआरपीएफ डीआईजी विनोद कार्तिक, कमांडेंट ओम जी शुक्ला और एसपी अमित रेनू समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

हेलीपैड पर बीमार जवान बेहोश, 7 जवानों को भेजा गया इलाज के लिए

इसी बीच हेलीपैड पर एक अप्रत्याशित घटना भी सामने आई। कोबरा 205 बटालियन के जवान अनिल बिस्वाल, जो मलेरिया से पीड़ित थे, अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। साथी जवानों ने तुरंत उन्हें उठाकर हेलीकॉप्टर में चढ़ाया। जानकारी के अनुसार, कुल 7 बीमार जवानों को बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से भेजा गया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !