Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-23

Jamshedpur News: झारखंड बार काउंसिल चुनाव, जमशेदपुर के अनिल तिवारी की बड़ी जीत, अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए अब बुलंद करेंगे आवाज

Jamshedpur News: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव में जमशेदपुर का दबदबा कायम रहा है. शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल तिवारी ने शानदार जीत दर्ज कर काउंसिल में अपनी जगह पक्की कर ली है. रांची में चल रही वोटों की गिनती के बाद जैसे ही उनके नाम की घोषणा हुई, जमशेदपुर के कानूनी गलियारों में खुशी की लहर दौड़ गई. उनकी इस जीत पर साथी वकीलों ने उन्हें बधाई दी है और इसे जमशेदपुर बार के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है.

75 बूथों पर हुआ था मतदान, रांची में जारी है गिनती
बता दें कि 12 मार्च को हुए मतदान के बाद 100 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला अब धीरे-धीरे सामने आ रहा है. झारखंड बार काउंसिल के इस महाकुंभ के लिए पूरे राज्य में 75 बूथ बनाए गए थे, जहां हजारों अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. वोटों की गिनती रांची में की जा रही है. अनिल तिवारी, जो पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं, उन्होंने इस बार अपनी पकड़ मजबूत साबित की. जीत के बाद उन्होंने साफ किया कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता अधिवक्ताओं का कल्याण और उनके अधिकारों की रक्षा करना है. वरिष्ठ वकीलों का मानना है कि अनिल तिवारी के अनुभव का लाभ अब पूरे राज्य के विधि समाज को मिलेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !