Giridih News : बगोदर थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्ष की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी 15 वर्षीय किशोर द्वारा दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद बच्ची की माँ ने बगोदर थाने में मामले की शिकायत की।
लड़की की दादी ने दिखाई सतर्कता, आरोपी को पीट कर खदेड़ा
जिसके बाद पुलिस हरकत में आई, पीड़िता की माँ ने बताया कि वह किसी काम के लिए अगल बगल गई थी, इसी दौरान आरोपी दीवार फांदकर पीड़िता के घर मे आ गया, बच्ची उस समय पढ़ाई कर रही थी, आरोप है कि आरोपी 6 साल की मासूम के साथ जबरदस्ती कर रहा था इसी दौरान पीड़िता के चिल्लाने की आवाज सुनकर बच्ची की दादी जो घर के बाहर बैठी थी दौड़कर घर मे आई और हालात देखकर सन्न रह गई। बच्ची की दादी ने आरोपी पर पास पड़े एक डंडे से वार किया जिससे आरोपी वहां से भाग निकला।
सुचना मिलते ही पुलिस की तेज कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ धनंजय कुमार बगोदर पहुचे और पीड़ित के घर पहुचकर जांच की, स्थानीय पुलिस ने डीएसपी धंनजय राम के नेतृत्व में फरार आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। वहीं घटना की सूचना पर पूर्व विधायक विनोद सिंह पीड़िता के घर पहुचे और पूरे मामले की जानकारी ली और घटना को दुखद बताया है।