Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-25

Stock Market: FIIs की बिकवाली तेज, IT सेक्टर में 2.5 लाख करोड़ की गिरावट, Nifty IT 10% टूटा

Stock Market: पिछले एक हफ्ते में IT कंपनियों के मार्केट कैपिटलाइजेशन में करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।मार्च 2020 के बाद ये  IT इंडेक्स के लिए सबसे खराब सप्ताह साबित हुआ। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की सख्त नीति, वैश्विक मांग में कमी और कमजोर तिमाही नतीजों ने निवेशकों का भरोसा हिला दिया है।


एक हफ्ते में 10% गिरा Nifty IT, बढ़त हुई खत्म

कमजोर चौथी तिमाही और सतर्क गाइडेंस के चलते Nifty IT इंडेक्स एक ही हफ्ते में लगभग 10 फीसदी टूट गया। इस गिरावट ने पिछले पांच हफ्तों की पूरी बढ़त को खत्म कर दिया। विशेषज्ञों का मानना है कि यह गिरावट अभी शुरुआती संकेत है और आने वाले समय में और भी ज्यादा दबाव देखने को मिल सकता है।


बड़े IT शेयरों में कमजोरी, लॉन्ग-टर्म ट्रेंड पर सवाल

टेक सेक्टर के प्रमुख शेयर अपने 200, हफ्ते के मूविंग एवरेज से नीचे ट्रेड कर रहे हैं, जो लॉन्ग-टर्म कमजोरी का संकेत है। एक्सपर्ट के मुताबिक, निवेशकों का पैसा लगातार बाहर निकल रहा है और आने वाले 2-3 तिमाहियों तक इस सेक्टर से खास रिटर्न की उम्मीद कम है।


FIIs की बिकवाली बढ़ी, सेक्टर में सतर्कता का माहौल

इस साल अब तक विदेशी निवेशकों ने IT सेक्टर से लगभग 20,000 करोड़ रुपये निकाल लिए हैं। तकनीकी संकेतकों की कमजोरी और घटते भरोसे के कारण यह सेक्टर फिलहाल दबाव में बना हुआ है, और निवेशकों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !