Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-29

Dumka News : श्रावणी मेला को लेकर दुमका में समीक्षा बैठक, DIG ने दिए जरूरी निर्देश

Dumka News : आगामी श्रावणी मेला को लेकर दुमका में बुधवार को संथाल परगना प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक अंबर लकड़ा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रमंडल के सभी छह जिलों के पुलिस अधीक्षक शामिल हुए, जहां मेले की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक मैनेजमेंट और आपात सेवाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए अधिकारियों को पहले से पुख्ता तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


सुरक्षा, ट्रैफिक और अपराध नियंत्रण पर विशेष फोकस


बैठक में DIG अंबर लकड़ा ने श्रावणी मेला के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने और ट्रैफिक संचालन को सुचारु बनाने पर जोर दिया। साथ ही लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, अपराधियों पर कार्रवाई और साइबर अपराध नियंत्रण को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जनजागरूकता और ट्रैफिक नियमों के सख्ती से पालन पर भी बल दिया गया।


अधिकारियों से समन्वय के साथ काम करने का निर्देश


DIG ने कहा कि श्रावणी मेला आस्था से जुड़ा बड़ा आयोजन है और इसकी तैयारियों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी जिलों के अधिकारियों को बेहतर समन्वय के साथ काम करने और हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने का निर्देश दिया। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने को लेकर कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !