Ranchi News : ट्रेजरी गड़बड़ी के बाद अटके वेतन को लेकर झारखंड पुलिस महकमे में राहत की खबर है। पुलिस मुख्यालय सहित राज्य के कई जिलों में अधिकारियों और कर्मियों के खाते में वेतन भेजना शुरू हो गया है। डीजीपी स्तर पर समीक्षा के बाद लंबित भुगतान जारी करने की प्रक्रिया तेज हुई है, जिससे बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को राहत मिली है।
कई जिलों में अब भी सैलरी का इंतजार, भुगतान प्रक्रिया जारी
हालांकि कई जिलों में अब भी वेतन भुगतान लंबित बताया जा रहा है। संबंधित जिलों के पुलिसकर्मी अब भी सैलरी का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से आश्वासन दिया गया है कि जिन जिलों में भुगतान नहीं हुआ है, वहां जल्द राशि जारी की जाएगी। वेतन में देरी से कर्मियों के बीच चिंता बनी हुई थी, जिसे दूर करने के लिए विभागीय स्तर पर लगातार निगरानी की जा रही है।
ट्रेजरी गड़बड़ी के बाद बढ़ी सतर्कता, जांच के बीच राहत
बताया जा रहा है कि ट्रेजरी गड़बड़ी की जांच के कारण वेतन भुगतान प्रभावित हुआ था। मामले के सामने आने के बाद विभाग ने अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए भुगतान प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया। इसी बीच लंबित वेतन जारी होने से पुलिसकर्मियों में राहत है, जबकि बाकी जिलों में भी जल्द भुगतान की उम्मीद जताई जा रही है।