Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-30

Jamshedpur News : बहरागोड़ा में आंधी-बारिश का कहर, 50 एकड़ धान की फसल बर्बाद

Jamshedpur News : झारखंड के बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल क्षेत्र में बुधवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी। जहां एक ओर लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। कृषि विभाग के अनुसार, क्षेत्र में लगभग 85.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे करीब 50 एकड़ में लगी धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई।


खेतों में बिछ गई फसल, बिजली व्यवस्था ठप, मरम्मत में जुटे कर्मी


स्थानीय किसानों ने बताया कि खेतों में खड़ी धान की फसल तेज हवा और बारिश के कारण जमीन पर गिर गई, जबकि पहले से कटी हुई फसल भी भीगकर खराब हो गई। इस नुकसान के बाद अब किसानों के सामने अगली फसल, खासकर मूंगफली की बुवाई को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान के बाद किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। वहीं कृषि पदाधिकारी ने बीमा धारक किसानों को फसल बीमा योजना के तहत क्लेम करने की सलाह दी है।


आंधी-बारिश का असर केवल खेती तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि बिजली व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा गई। दर्जनों इंसुलेटर फटने और बिजली के तार गिरने के कारण कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। बिजली विभाग के कर्मचारी युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं, ताकि जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल की जा सके।

इस घटना ने एक बार फिर यह दिखा दिया है कि अचानक बदलते मौसम का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ता है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !