Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-30

Godda News : जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार, गाड़ी खड़ा करने को लेकर बढ़ा विवाद

Godda News : जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत सरवा गांव में 29 अप्रैल 2026 की शाम करीब 5 बजे जमीन पर गाड़ी खड़ा करने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज


घटना के संबंध में प्रिया देवी के लिखित आवेदन पर दीपक चटोकी के विरुद्ध पोड़ैयाहाट थाने में शिकायत दर्ज की गई । वहीं दीपक चटोकी के आवेदन पर किरसो मंडल एवं अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।


अवैध हथियार बरामद, आरोपी को भेजा गया न्यायिक हिरासत में


पुलिस द्वारा की गई छापेमारी के दौरान आरोपी दीपक चटोकी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अवैध देशी एकनली बंदूक उसके घर के पीछे झाड़ियों से बरामद की गई, जिसे विधिवत जप्त कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

छापेमारी दल में थाना प्रभारी महाबीर पंडित, रजनीश कुमार, अनल मरांडी सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !