Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-06

Jamshedpur News: जमशेदपुर में बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्ला बोल, उपायुक्त कार्यालय पर कल होगा प्रदर्शन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत कई नेता होंगे शामिल

Jamshedpur News: जमशेदपुर में भीषण गर्मी के बीच बिजली और पेयजल संकट को लेकर भाजपा ने झामुमो-कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक अनियमित बिजली आपूर्ति, अघोषित कटौती और ठप जलापूर्ति से लोग परेशान हैं. इसी मुद्दे को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से 7 मई को उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा.
प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक पूर्णिमा साहू सहित कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे. पार्टी का आरोप है कि राज्य सरकार बुनियादी सुविधाएं देने में पूरी तरह विफल रही है और हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं.

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि जिले में कई जगह चापाकल खराब हैं, जलमीनारों से नियमित आपूर्ति नहीं हो रही और जलस्रोत सूख रहे हैं. उन्होंने हर घर नल योजना के क्रियान्वयन पर भी सवाल उठाते हुए इसे भ्रष्टाचार और लापरवाही का शिकार बताया.

उन्होंने बताया कि सुबह 10.30 बजे साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ता जुटेंगे. इसके बाद सभी लोग पैदल मार्च करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचेंगे और प्रदर्शन करेंगे. भाजपा ने इसे जनता की समस्याओं और आक्रोश की आवाज बताया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !