Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-07

Seraikela News: डीसी के निर्देश पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध मिट्टी उत्खनन मामले में दो ईंट भट्टों को नोटिस जारी

Seraikela: सरायकेला जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर रोक लगाने को लेकर प्रशासन लगातार सख्त नजर आ रहा है। इसी कड़ी में उपायुक्त नितीश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला खनन विभाग की टीम ने आदित्यपुर और नीमडीह थाना क्षेत्र में संचालित ईंट भट्टों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर जाकर मिट्टी खनिज के उत्खनन, भंडारण और संबंधित दस्तावेजों की जांच की।

दो ईंट भट्टों में मिला मिट्टी खनिज का उत्खनन और भंडारण
जांच के दौरान आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मौजा कुलुपटांगा और आनंदपुर बनडीह में दो ईंट भट्टा इकाइयां संचालित अवस्था में पाई गईं। निरीक्षण में वहां मिट्टी खनिज का उत्खनन और भंडारण किया हुआ मिला। वहीं कुलुपटांगा क्षेत्र में एक अन्य इकाई बंद अवस्था में मिली। विभाग ने संचालित पाई गई दोनों इकाइयों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है और संबंधित संचालकों को नोटिस एवं मांगपत्र जारी करने की प्रक्रिया चल रही है।

नीमडीह में संचालक ने प्रस्तुत किए आवश्यक दस्तावेज
वहीं नीमडीह थाना क्षेत्र के मौजा सिरका स्थित ईंट भट्टा संचालक द्वारा खनन विभाग कार्यालय में राजस्व से संबंधित आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत किए गए। विभागीय अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच करते हुए संबंधित प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।

अवैध खनन पर लगातार नजर रखने का निर्देश
उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जाए। उन्होंने अधिकारियों को नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !