Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-07

Jamtaara News : भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, इलाके में तनाव, आदिवासी समाज में आक्रोश

Jamtara News : जिला मुख्यालय स्थित कोर्ट मोड़ पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। प्रतिमा के हाथ में लगे तीर-धनुष और एक हाथ को तोड़े जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग और विभिन्न संगठनों के सदस्य घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों ने घटना पर गहरा आक्रोश जताते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।स्थानीय लोगों के अनुसार देर रात शरारती तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया। गुरुवार सुबह जब लोगों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा तो इलाके में नाराजगी फैल गई और विरोध शुरू हो गया।


प्रशासन मौके पर पहुंचा, सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस


घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ अनंत कुमार, एसडीपीओ बिकास आनंद लागुरी समेत पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया और जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया।

प्रशासन ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है ताकि दोषियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।


48 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन, आदिवासी संगठनों ने की कड़ी निंदा


भारत ढिशुम आदिवासी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेश मुर्मू ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी समाज के गौरव, अस्मिता और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा को क्षति पहुंचाना समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा है।

वहीं अंचल अधिकारी ओबिश्वर मुर्मू ने लोगों को आश्वस्त किया कि 48 घंटे के भीतर दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में पुलिस बल तैनात है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !