Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-12

Ranchi News : किसानों को योजनाओं से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता:- शिल्पी नेहा तिर्की

Ranchi News : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय कृषि कार्यशाला का समापन हुआ। कार्यक्रम में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ सीधे किसानों तक पहुंचाना है।मंत्री ने कहा कि मौसम विभाग द्वारा इस वर्ष एल नीनो प्रभाव के कारण सामान्य से कम वर्षा की संभावना जताई गई है, जिसे देखते हुए सभी जिलों को आकस्मिक सुखाड़ योजना तैयार करने का निर्देश दिया गया है। कार्यशाला में जिलों द्वारा तैयार ड्राफ्ट कंटिजेंसी प्लान पर चर्चा कर राज्य स्तरीय कार्ययोजना बनाई गई।


किसानों को समय पर बीज, सिंचाई और कृषि संसाधन उपलब्ध कराने पर जोर


उन्होंने बताया कि सरकार की प्राथमिकता किसानों को समय पर बीज, सिंचाई सुविधा, कृषि ऋण, उर्वरक और दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। साथ ही पंचायत स्तर पर किसानों की भागीदारी बढ़ाने और एफपीओ एवं स्वयं सहायता समूहों को योजनाओं से जोड़ने पर बल दिया गया।


मधुमक्खी पालन, लाख उत्पादन और कृषि आधारित स्वरोजगार को मिलेगी प्राथमिकता


मंत्री ने कहा कि इस वर्ष मधुमक्खी पालन, लाख उत्पादन, उद्यानिकी और कृषि आधारित स्वरोजगार योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए विभागों को तय समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

आगामी खरीफ मौसम को लेकर 15 मई को जिला स्तरीय समीक्षा बैठक, 20 मई को खरीफ कार्यशाला और 22 मई को प्रखंड स्तर पर कार्यशालाओं के आयोजन की योजना बनाई गई है, जिसमें किसानों और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !