Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-12

Ranchi News: रांची में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज, खटाल संचालक समेत कई पर जुर्माना

Ranchi News: रांची नगर निगम ने शहर में बढ़ते जाम और फुटपाथ अतिक्रमण को लेकर मंगलवार को विशेष अभियान चलाया. यह कार्रवाई पीपी कंपाउंड मार्ग, गुरुनानक स्कूल और नाला रोड इलाके में की गई, जहां इन्फोर्समेंट टीम ने सड़क और फुटपाथ पर कब्जा कर संचालित हो रही दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की.

जांच के दौरान निगम की टीम ने पाया कि कई लोग अवैध रूप से ठेला और गुमटी लगाकर कारोबार कर रहे थे, जिससे आम लोगों और स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को परेशानी हो रही थी. अतिक्रमण के कारण यातायात भी प्रभावित हो रहा था.

अभियान के दौरान निगम ने कई ठेले और गुमटियों को जब्त किया. साथ ही अवैध रूप से चल रहे एक खटाल पर कार्रवाई करते हुए संचालक पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया.

इसके अलावा सड़क किनारे गंदगी फैलाने के आरोप में एक बाइक रिपेयरिंग दुकान संचालक पर 2 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. नगर निगम ने कहा है कि शहर में अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ आगे भी नियमित अभियान जारी रहेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !