Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-12

Chandil News: चांडिल में बकरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया ऑटो चालक, ग्रामीणों के हत्थे चढ़ते ही देने लगा बिल की दलील

Chandil: चांडिल थाना क्षेत्र के गांगुडीह में मंगलवार दोपहर एक अजीबोगरीब घटना सामने आया, जहां सवारी ढोने वाले एक ऑटो चालक को ग्रामीणों ने बकरी चोरी करते हुए दबोच लिया। दोपहर करीब 2 बजे एक पैसेंजर ऑटो चालक ने सड़क किनारे चर रही बकरी को चुपके से अपने वाहन में लादने की कोशिश की। ग्रामीणों की नजर जैसे ही चालक की इस हरकत पर पड़ी, उन्होंने शोर मचाते हुए उसे चारों तरफ से घेर लिया। खुद को घिरता देख चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने उसे पकड़ लिया।

चोरी के आरोप पर चालक का हाई-वोल्टेज ड्रामा
पकड़े जाने के बाद ऑटो चालक ने खुद को निर्दोष बताते हुए ग्रामीणों के सामने एक नई कहानी पेश की। उसने दावा किया कि वह चोर नहीं है और उसने बकरियां खरीदी हैं, जिसका उसके पास पक्का बिल भी मौजूद है। हालांकि, ग्रामीणों ने उसकी दलीलों को सिरे से खारिज कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि अगर बकरियां खरीदी गई हैं, तो उनका मालिक कहां है और बिल की सत्यता क्या है? चालक बार-बार अपने मालिक को मौके पर बुलाने की बात करता रहा, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी कोई उसे बचाने नहीं पहुंचा, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया।

पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में
गांगुडीह में बढ़ते हंगामे और तनाव की सूचना मिलते ही चांडिल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को शांत कराते हुए ऑटो चालक को हिरासत में ले लिया और बकरी को जब्त कर थाने ले गई। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि चालक द्वारा दिखाया जा रहा बिल असली है या चोरी को छिपाने का एक पैंतरा। फिलहाल, पुलिस बकरी के असली मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है और चालक से पूछताछ जारी है। इस घटना के बाद इलाके में सड़कों पर चरने वाले मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !