Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-14

Jamshedpur News: मेयर सुधा गुप्ता के प्रयास सफल, NHAI और PHED की मंजूरी के बाद मानगो में जलापूर्ति योजना को मिली रफ्तार

Jamshedpur News: मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B के तहत NH-33 के RAW में पाइपलाइन बिछाने को लेकर लंबे समय से चली आ रही बाधाएं अब समाप्त हो गई हैं। मेयर सुधा गुप्ता की पहल और लगातार प्रयासों के बाद पाइपलाइन एलाइनमेंट के अंतिम रूट का निर्धारण लगभग तय हो गया है।

मेयर सुधा गुप्ता की पहल से अटकी योजना को मिली रफ्तार
मेयर सुधा गुप्ता ने इस परियोजना को पूरा कराने के लिए कई बार स्थल निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें की। 26 मार्च को बालीगुमा का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया गया, वहीं 13 अप्रैल को जयपाल कॉलोनी के निवासियों से बातचीत कर वैकल्पिक स्थल चयन का प्रस्ताव रखा गया।

बोर्ड बैठक से लेकर NHAI तक बनी सहमति
17 अप्रैल को मानगो नगर निगम बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव लाया गया, जिसके बाद 22 अप्रैल को NHAI, PHED, मानगो नगर निगम और संवेदक के बीच बैठक हुई। बैठक में सभी पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद NOC प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया ताकि योजना में आ रही तकनीकी अड़चनों को दूर किया जा सके।

वैकल्पिक पाइपलाइन रूट को मिली मंजूरी
8 मई को कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार ने GM(T)-Cum-Project Director को अंतिम रूट निर्धारण के लिए पत्र भेजा। इसके बाद मेयर सुधा गुप्ता ने भी वैकल्पिक पाइपलाइन रूट निर्धारण और कार्य निष्पादन के निर्देश दिए। NHAI ने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि डिमना नाला क्षेत्र में एलीवेटेड कॉरिडोर निर्माण के कारण मौजूदा पाइपलाइन कार्य प्रभावित होगा, इसलिए वैकल्पिक व्यवस्था को स्वीकृति दी गई।

NHAI टीम ने पूरा किया मैपिंग कार्य, जल्द शुरू होगा निर्माण
13 मई को रांची से आई NHAI टीम ने मौके पर पहुंचकर मैप और नक्शा तैयार करने का कार्य पूरा कर लिया। वहीं PHED द्वारा फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर कार्यपालक अभियंता को सौंप दी गई है। मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि मानगो की जनता से किया गया वादा जल्द पूरा होगा और जलापूर्ति योजना का लाभ लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !