Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-19

Garhwa News: गढ़वा में अवैध रूप से छिपाकर रखे गए 13 गैस सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के शक में अर्धनिर्मित भवन सील

Garhwa News: गढ़वा उपायुक्त (डीसी) अनन्य मित्तल को मिली गुप्त सूचना पर सदर एसडीएम संजय कुमार ने सोनपुरवा भट्टी मोहल्ला स्थित एक अर्धनिर्मित भवन में छापेमारी की. इस औचक कार्रवाई के दौरान मौके से इंडेन कंपनी के 13 भरे हुए एलपीजी सिलेंडर और गैस चूल्हों से जुड़े भारी मात्रा में उपकरण बरामद किए गए.

मौके पर मौजूद आरोपी जयकृष्ण ने खुद को गैस एजेंसी का डिलीवरी बॉय बताकर इस स्टॉक को सही ठहराने की कोशिश की, लेकिन जब एसडीएम ने स्थानीय इंडेन एजेंसी के संचालक से फोन पर बात की, तो उन्होंने इस व्यक्ति को सिलेंडर दिए जाने से साफ इनकार कर दिया.

गैस सिलेंडरों की संभावित कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने उस अर्धनिर्मित भवन को तुरंत सील कर दिया है. जब्त सिलेंडरों को सत्यापन के लिए संबंधित गैस एजेंसी को सौंप दिया गया है. अब मुख्य आरोपी जयकृष्ण और उस भवन के मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस कार्रवाई के दौरान गढ़वा थाने के सब-इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सहित पुलिस बल मौजूद था.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !