Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-20

Adityapur News: नगर निगम की अनदेखी, आईटी और इंडस्ट्रियल रोड पर पसरा कचरा, प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग

Adityapur News: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 स्थित ऑटो क्लस्टर मार्ग पर इन दिनों कचरे का अंबार लगा हुआ है। सड़क किनारे और बीच मार्ग पर फैले कचरे के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग आईटी सेक्टर, औद्योगिक क्षेत्र और अस्पताल जैसी महत्वपूर्ण जगहों को जोड़ता है, बावजूद इसके यहां सफाई व्यवस्था बदहाल नजर आ रही है।

स्थानीय लोगों में नाराजगी, वार्ड पार्षद ने उठाए सवाल
वार्ड पार्षद मंजू देवी और स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया है कि कई वाहन चालक और आसपास के लोग खुलेआम सड़क पर कचरा फेंक रहे हैं, जिससे हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि नगर निगम की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान तो चलाया जा रहा है, लेकिन इस महत्वपूर्ण मार्ग की सफाई और व्यवस्था की अनदेखी की जा रही है।

नियमित सफाई और कार्रवाई की उठी मांग
स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन से तत्काल सफाई अभियान चलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सड़क पर जमा कचरे को जल्द हटाया जाए और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और जुर्माना लगाने की मांग भी तेज हो गई है।

चेतावनी बोर्ड और निगरानी बढ़ाने की अपील
नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं और निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाने वालों पर रोक लगाई जा सके। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !