Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-21

Ranchi News : 20 जून से शुरू होगा मतदाता सूची सत्यापन अभियान

Ranchi News : के रावी कुमार ने बताया कि राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत 20 जून से होगी। इस अभियान के तहत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे।निर्वाचन सदन में आयोजित प्रेस वार्ता और ओरिएंटेशन कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि 20 जून से 29 जून तक तैयारी, प्रशिक्षण और आवश्यक मुद्रण कार्य किए जाएंगे। इसके बाद 30 जून से 29 जुलाई तक बीएलओ इन्यूमरेशन फॉर्म वितरित करेंगे और सत्यापन का कार्य करेंगे।


5 अगस्त को प्रकाशित होगी प्रारूप मतदाता सूची


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 5 अगस्त को किया जाएगा। इसके बाद 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा और आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी। दावों और आपत्तियों का निपटारा 3 अक्टूबर तक किया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची 7 अक्टूबर को प्रकाशित होगी।

इस विशेष पुनरीक्षण अभियान के लिए 1 अक्टूबर 2026 को अर्हता तिथि निर्धारित की गई है।


बिना सुनवाई किसी का नाम नहीं हटेगा


के. रवि कुमार ने कहा कि नए मतदाताओं के आवेदन और आपत्तियां भी बीएलओ द्वारा एकत्र किए जाएंगे। जिन लोगों से संपर्क नहीं हो सकेगा, उनके लिए विशेष कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना सुनवाई किसी भी मतदाता का नाम सूची से नहीं हटाया जाएगा।

उन्होंने लोगों से अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं से बचने की अपील करते हुए कहा कि यह प्रक्रिया केवल भारतीय नागरिकों के लिए है। निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं, मीडिया और राजनीतिक दलों से अभियान में सहयोग करने की अपील की है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !