Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-21

Jamshedpur Crime News: बर्मामाइंस में किराना दुकान की आड़ में बिक रहा था गांजा, पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को दबोचा

Jamshedpur: जमशेदपुर के बर्मामाइंस मुस्लिम बस्ती इलाके में किराना दुकान की आड़ में अवैध गांजा बिक्री का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान दुकान से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया गया।

स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
इलाके के लोगों का आरोप था कि मुस्लिम बस्ती स्थित एक किराना दुकान से लंबे समय से खुलेआम गांजा बेचा जा रहा था। लोगों का कहना था कि मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा था। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक शिकायत पहुंचाई। शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों के निर्देश पर बर्मामाइंस थाना पुलिस ने दुकान में छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस ने नौ छोटी पुड़िया, आठ बड़ी पुड़िया और करीब 270 ग्राम खुला गांजा बरामद किया।

आरोपी दुकानदार गिरफ्तार
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुकान संचालक समद को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि वह मुस्लिम बस्ती का ही निवासी है और काफी समय से अवैध नशे के कारोबार में शामिल था। स्थानीय लोगों के अनुसार उसकी दुकान पर अक्सर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता था।

पहले भी जा चुका है जेल
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। जानकारी के मुताबिक वर्ष 2009 में चाईबासा के बंदगांव क्षेत्र में डकैती के एक मामले में वह जेल जा चुका है। वहीं वर्ष 2023 में हत्या के प्रयास के मामले में भी बर्मामाइंस थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !