Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-21

Jamshedpur News: राष्ट्रीय नदी पर्वत सम्मेलन के लिए देशभर से पहुंचे विशेषज्ञ, जमशेदपुर में जुटे पर्यावरण और जल संरक्षण से जुड़े बड़े नाम

Jamshedpur News: जमशेदपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय नदी पर्वत सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. देश के अलग अलग हिस्सों से आने वाले सभी डेलीगेट्स शहर पहुंच चुके हैं. सम्मेलन में शामिल होने आए विशेषज्ञों, पर्यावरणविदों और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों को शहर के अलग अलग होटल और गेस्ट हाउस में ठहराया गया है.
सम्मेलन के समापन समारोह में शामिल होंगे NIT जमशेदपुर के निदेशक
सम्मेलन के संयोजक और प्रख्यात पर्यावरणविद दिनेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 मई को आयोजित समापन समारोह में National Institute of Technology Jamshedpur के निदेशक गौतम सूत्रधार भी मौजूद रहेंगे. इस दौरान नदी, पर्यावरण और पर्वतीय क्षेत्रों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.

जल संरक्षण और पर्यावरण क्षेत्र की कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं जमशेदपुर
दिनेश मिश्र ने बताया कि सम्मेलन में शामिल होने के लिए देशभर से कई प्रमुख विशेषज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता जमशेदपुर पहुंच चुके हैं. इनमें सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश वी. गोपाला गौड़ा , जलपुरुष राजेंद्र सिंह , युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण , दीपक पर्वतीयार, मधुकर, डॉ. रामबूझ, डॉ. राकेश कुमार सिंह, डॉ. समीर कुमार सिन्हा, प्रोफेसर अंशुमाली, भारतीय वन सेवा के अधिकारी सिद्धार्थ त्रिपाठी, बोसेल्टी सत्यनारायणा, बिभूति देब बर्मा, अरुण कुमार शुक्ला, डॉ. गोपाल शर्मा, डॉ. मनोज कुमार, प्रोफेसर एम. के. जमुआर, पूर्व आईपीएस संजय रंजन सिंह और संजय उपाध्याय समेत कई अन्य प्रतिनिधि शामिल हैं.

पर्यावरण और नदी संरक्षण पर मंथन का बनेगा बड़ा मंच
राष्ट्रीय नदी पर्वत सम्मेलन को पर्यावरण, जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा के बड़े मंच के तौर पर देखा जा रहा है. सम्मेलन में शामिल विशेषज्ञ नदी संरक्षण, पर्वतीय पारिस्थितिकी और पर्यावरणीय चुनौतियों पर अपने विचार साझा करेंगे. इससे भविष्य में जल और पर्यावरण संरक्षण को लेकर नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !