Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-22

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां में बदहाल हुई 108 एंबुलेंस सेवा, समय पर नहीं पहुंच रही मदद

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा के लिए संचालित 108 एंबुलेंस व्यवस्था लगातार बदहाल होती जा रही है। जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से शिकायतें मिल रही हैं कि सड़क दुर्घटना या गंभीर बीमारी की स्थिति में 108 एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच रही है, जिसके कारण मरीजों और घायलों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

घंटों करना पड़ता है इंतजार
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार सूचना देने के बावजूद एंबुलेंस काफी देर से पहुंचती है। हाल ही में खरसावां क्षेत्र में हुई एक सड़क दुर्घटना के बाद घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने के लिए करीब एक घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार करना पड़ा। लोगों का आरोप है कि देरी के कारण घायल की हालत और गंभीर हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं के बीच एंबुलेंस सेवा की लचर व्यवस्था चिंता का विषय बन चुकी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण कई लोगों की जान भी जा चुकी है।

104 सेवा बेहतर, 108 व्यवस्था पर सवाल
लोगों का कहना है कि जहां 108 एंबुलेंस सेवा की स्थिति खराब है, वहीं 104 एंबुलेंस सेवा अपेक्षाकृत बेहतर तरीके से संचालित हो रही है। ऐसे में आपातकालीन सेवा से जुड़े लोगों और मरीजों के परिजनों में नाराजगी बढ़ रही है।

सिविल सर्जन ने माना- व्यवस्था में है कमी
मामले को लेकर सिविल सर्जन ने भी 108 एंबुलेंस सेवा की खराब स्थिति को स्वीकार किया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि व्यवस्था में जल्द सुधार लाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि मरीजों को समय पर आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !