Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-24

Jamshedpur News: बकरीद को लेकर साकची आमबगान में सजा बकरों का बाजार, 10 हजार से 1 लाख रुपये तक की कीमत

Jamshedpur News: जमशेदपुर में बकरीद को लेकर शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं. साकची स्थित आमबगान मैदान में कुर्बानी के लिए बकरों का बाजार सज चुका है, जहां अलग-अलग जिलों और राज्यों से व्यापारी बकरे लेकर पहुंच रहे हैं. बाजार में अभी से खरीदारों की भीड़ देखने को मिल रही है और लोग अपनी पसंद के बकरे खरीद रहे हैं.

व्यापारियों के अनुसार इस बार बाजार में 10 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक के बकरे उपलब्ध हैं. बकरों की कीमत उनके वजन, नस्ल और आकार के अनुसार तय की जा रही है. कई आकर्षक और बड़े बकरे लोगों का ध्यान खींच रहे हैं.

हालांकि कारोबारियों का कहना है कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार बाजार में बिक्री थोड़ी धीमी है. इसके बावजूद उम्मीद जताई जा रही है कि बकरीद नजदीक आने के साथ खरीदारी बढ़ेगी. बाजार 27 मई तक संचालित होगा और हर दिन बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं.

आमबगान का यह अस्थायी बाजार बकरीद के दौरान शहर का प्रमुख केंद्र बन जाता है, जहां सुबह से देर रात तक खरीदारों और व्यापारियों की चहल-पहल बनी रहती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !