Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-26

Seraikela News: सरायकेला में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एनएच-33 पर दो लौह अयस्क लदे वाहन जब्त, ईचागढ़ में 22,500 घनफीट अवैध बालू बरामद

Seraikela: सरायकेला उपायुक्त के निर्देश पर जिला खनन विभाग ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। देर रात से लेकर तड़के सुबह तक जिले के विभिन्न इलाकों में सघन जांच अभियान चलाया गया।

एनएच-33 पर औचक वाहन जांच, दो वाहन जब्त
बीती रात जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर शतपथी, खान निरीक्षक समीर ओझा और चौका थाना प्रभारी के संयुक्त नेतृत्व में जमशेदपुर-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-33 पर चौका थाना क्षेत्र में औचक वाहन जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान लौह अयस्क लदे दो वाहनों  जेएच05डीएल1151 और एनएल01एएफ5867 के पास वैध परिवहन दस्तावेज नहीं पाए गए। इसके बाद दोनों वाहनों को जब्त कर चौका थाना में सुरक्षित रखा गया है। मामले में खनन विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ईचागढ़ में अवैध बालू भंडारण पर छापेमारी
इसके बाद तड़के सुबह जिला खनन पदाधिकारी, खान निरीक्षक और ईचागढ़ थाना प्रभारी की संयुक्त टीम ने ईचागढ़ थाना क्षेत्र स्थित स्वर्णरेखा नदी तट के सोड़ो जारगोडीह बालू घाट में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान मौके पर अवैध उत्खनन तो नहीं मिला, लेकिन विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से भंडारित करीब 22,500 घनफीट बालू बरामद की गई। जब्त बालू की जल्द ई-नीलामी कराए जाने की तैयारी की जा रही है।

अवैध खनन पर लगातार जारी रहेगी कार्रवाई
उपायुक्त ने स्पष्ट कहा है कि जिले में अवैध खनन, भंडारण और परिवहन किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में भी इसी तरह सघन जांच अभियान और कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !