Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-26

Ramgarh Crime News: रामगढ़ पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के 6 शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

Ramgarh Crime News: रामगढ़ पुलिस ने पतरातू थाना क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे राहुल दुबे गिरोह के 6 सक्रिय अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया है. पकड़े गए आरोपियों में विकास साव, विशाल कुमार, बिटु कुमार रवि, हीरालाल कुमार, दिगंबर प्रजापति उर्फ डेगन और एहतशाम अंसारी उर्फ दुर्लभ शामिल हैं. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पतरातू एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर इन सभी को दबोचा.


गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक लोडेड देसी पिस्टल, दो मैगजीन, 34 जिंदा कारतूस, तीन मोटरसाइकिलें और 6 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. पूछताछ में इन बदमाशों ने स्वीकार किया कि वे राहुल दुबे के इशारे पर काम करते हैं. उन्होंने पतरातू में रेलवे फ्लाई ओवर ब्रिज, ओसम डेयरी प्लांट और अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के गेट पर हुई हालिया गोलीबारी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !