Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-26

Jamshedpur News : जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं

Jamshedpur News :  जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।


जन शिकायत निवारण दिवस में राशन कार्ड, बकाया राशि भुगतान, दुकान आवंटन, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, बिजली एवं पानी का कटा हुआ कनेक्शन बहाल करने, चिकित्सीय सहायता, सार्वजनिक शौचालय की साफ-सफाई, आरटीई के तहत नामांकन, जन्म प्रमाण पत्र, नाली निर्माण, छात्रवृत्ति, दिव्यांग पेंशन, शस्त्र लाइसेंस, पारिवारिक विवाद एवं जमीन विवाद समेत विभिन्न मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

इसके साथ ही अन्य सामाजिक और जनहित से जुड़े ज्ञापन भी नागरिकों ने उपायुक्त के समक्ष रखे। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य मामलों को संबंधित विभागों को भेजते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।


समय सीमा के भीतर मामलों के निष्पादन का निर्देश


उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी विभाग संवेदनशीलता के साथ प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई करें और लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !