Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-27

Seraikela News: बकरीद को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, महंगी नस्ल की बकरियां बनीं आकर्षण का केंद्र

Seraikela: बकरीद पर्व नजदीक आते ही जमशेदपुर, सरायकेला और चाईबासा के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बकरी बाजार खरीदारों और विक्रेताओं से गुलजार नजर आ रहे हैं। त्योहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

तोतापरी, बरबरी और सिरोही नस्ल की बकरियों की मांग
इस बार बाजार में एक से बढ़कर एक नस्ल की बकरियां लाई गई हैं। तोतापरी, बरबरी, सिरोही और कोटा जैसी खास नस्ल की बकरियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इन बकरियों का वजन, ऊंचाई और विशेष सजावट खरीदारों को खूब लुभा रही है। व्यापारियों के अनुसार कई बकरियों की कीमत 1 लाख से लेकर 1.5 लाख रुपये तक पहुंच गई है। दूर-दराज के इलाकों से लोग अपनी पसंद की कुर्बानी के लिए बकरियां खरीदने बाजार पहुंच रहे हैं।

प्रशासन भी अलर्ट मोड में
बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन भी सतर्क है। ट्रैफिक व्यवस्था, साफ-सफाई और सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है बकरीद
स्थानीय लोगों का कहना है कि बकरीद केवल कुर्बानी का पर्व नहीं, बल्कि त्याग, सेवा और जरूरतमंदों की मदद का संदेश देने वाला त्योहार है। प्रशासन और समाजसेवियों ने लोगों से अपील की है कि कुर्बानी के बाद अवशेषों को इधर-उधर न फेंकें, सार्वजनिक स्थानों पर शांति बनाए रखें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। 

साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट साझा न करने की भी अपील की गई है। उन्होंने कहा कि बकरीद का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाएं, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जाए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !