Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-27

Hazaribag News: शराब की “चुलाई” बनी काल, हजारीबाग में सेप्टिक टैंक से महुआ दारू निकालते समय बड़ा हादसा, एक ही परिवार के 3 लोगो की मौत

Hazaribag News: हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि सेफ्टी टैंक में अवैध रूप से महुआ दारू की चुलाई और भंडारण किया जाता था। टैंक में गैस बनने के कारण सबसे पहले महुआ दारू निकालने उतरी चमेली देवी बेहोश होकर गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई।

मां को बचाने उतरे बेटे और चाचा की भी गई जान, पति अस्पताल में भर्ती
चमेली देवी को बचाने के लिए उनका बेटा रवि साव और चाचा मदन साव टैंक में उतरे, लेकिन जहरीली गैस की चपेट में आने से दोनों की भी मौत हो गई। वहीं मृतका के पति आनंद साव तीनों को बचाने के प्रयास में घायल हो गए, जिनका इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। सूचना मिलते ही कटकमदाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !