Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-27

Jamshedpur News: जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, जुबली पार्क के पास टकराई दो कारें, 500 मीटर तक घिसटी गाड़ी, एयरबैग ने बचाई जान

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित जुबली पार्क के सामने गोलचक्कर के पास बुधवार सुबह करीब 9 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दो कारों के बीच हुई जोरदार टक्कर से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

टक्कर के बाद 500 मीटर तक घिसटती रही कार, एयरबैग खुलने से बची जान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद एक कार करीब 500 मीटर तक घिसटती चली गई। दुर्घटना के दौरान दोनों कारों के एयरबैग खुल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया और कार सवार लोगों की जान बच गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

दो कारों में सवार कई लोग घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
दुर्घटना में शामिल वाहनों में एक Kia कार (JH03F761) और दूसरी Maruti Suzuki Brezza (JH05DH4339) शामिल है। हादसे में दोनों कारों में सवार कई लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !